Showing posts with label Prasar Bharati. Show all posts
Showing posts with label Prasar Bharati. Show all posts

Wednesday, February 2, 2022

प्रसार भारती में न्यूज रीडर और ट्रांसलेटर के पदों पर निकली भर्ती

प्रसार भारती में न्यूज रीडर और ट्रांसलेटर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी 

प्रसार भारती सचिवालय ने न्यूज रीडर और ट्रांसलेटर की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, न्यूज रीडर और ट्रांसलेटर (News Reader & Translator) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 है।

बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत न्यूज रीडर और ट्रांसलेटर (एनआरटी)-उर्दू के 5 पदों को भरा जाना है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार से 50 हजार के बीच वेतन मिलेगा।

● शैक्षिक योग्यता -

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से अंग्रेजी/ उर्दू/ हिंदी पत्रकारिता/ जन संचार में पीजी/ पीजी डिप्लोमा या उर्दू में स्नातकोत्तर होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी समाचार संगठन (प्रिंट/ टीवी/ डिजिटल प्लेटफॉर्म/ रेडियो) में 3 से अधिक साल का अनुभव होना चाहिए।

​● ऐसे करें आवेदन -

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र व इच्छुक अभ्यर्थी प्रसार भारती की वेबसाइट https://applications.prasarbharati.org/ पर प्रसार भारती वेबसाइट पर प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के अंदर दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने में किसी भी समस्या के मामले में, स्क्रीनशॉट के साथ hrcpbs@prasarbharati.gov.in पर ईमेल किया जा सकता है।


अधिक जानकारी के लिए यहां देखें आधिकारिक अधिसूचना -

https://prasarbharati.gov.in/pbvacancies/ 

©️ Samachar4media